किसान आंदोलन : संयुक्त किसान मोर्चा ने आंदोलन खत्म होने के दिये संकेत, केंद्र ने भेजे समझौते के पांच प्रस्ताव…

संयुक्त किसान मोर्चा आंदोलन खत्म करने का अहम एलान कर सकता है। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने मोर्चे को पांच प्रस्ताव भेजे हैं। इनके आधार पर ही आंदोलन खत्म होने के आसार हैं। संयुक्त किसान मोर्चा आंदोलन वापस ले सकता है। किसान आंदोलन की वापसी पर आपसी सहमति बन सकती है।

केंद्र सरकार ने लंबित मांगों पर लिखित आश्वासन दिया। केंद्र सरकार के मसौदे के अनुसार, संयुक्त किसान मोर्चा के पांच सदस्य एमएसपी पर बनने वाली कमेटी में शामिल किए जाएंगे। वहीं, सरकार ने एक साल के भीतर किसानों के खिलाफ दर्ज किए गए मामलों को भी वापस लेने का प्रस्ताव रखा है। इसके अलावा इस मसौदे में पंजाब मॉडल पर मुआवजा देने की बात भी है। खबरों के मुताबिक केस वापसी पर हरियाणा, यूपी राजी हैं। वहीं बिजली बिल को लेकर भी सरकार का रुख लचीला है।

Related Articles

Back to top button