फर्रुखाबाद : अतिक्रमणकारियों पर ताबड़तोड़ चल रहा बुलडोजर, प्रशासन ने कब्रिस्तान की भूमि से हटाया अवैध अतिक्रमण…

जिला प्रशासन की कार्यवाही से अवैध कब्जा धारकों के खेमे में फिर से हड़कंप मच गया है। पिछले कई महीनों के बाद जिले में इस तरह की कार्यवाही आज फिर देखने को मिली है।

उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीजेपी सरकार बनने के बाद में हर जिले में अवैध निर्माण पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है। बाबा के बुलडोजर ने एक बार फिर से माफियाओं पर कहर बरपाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में फर्रुखाबाद जनपद के कोतवाली शहर क्षेत्र के श्याम नगर मोहल्ले में कब्रिस्तान की जमीन पर 40 वर्षों से अवैध रूप से कब्जा बनाए हुए व्यवसायी के व्यापारिक प्रतिष्ठान पर आज बुलडोजर चल गया। इस कार्रवाई में मकान समेत छपाई कारखाने को भी हटा दिया गया।

जिला प्रशासन की कार्यवाही से अवैध कब्जा धारकों के खेमे में फिर से हड़कंप मच गया है। पिछले कई महीनों के बाद जिले में इस तरह की कार्यवाही आज फिर देखने को मिली है। बीते लगभग चार दशक से कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जा कर किये गये अवैध अतिक्रमण पर रविवार को बुलडोजर चल गया, जिसमे दो मकान और एक कारखाना ध्वस्त किया गया।

दरअसल शहर के बुरावाली गली निवासी मो. हुसैन रिजवी श्याम नगर स्थित कब्रिस्तान के मुतबल्ली है। उसी कब्रिस्तान की भूमि पर कृष्ण कुमार व उनके भाई शिवम पुत्र वीरेंद्र कुमार तकरीबन चार दशक से मकान बना कर रह रहे थे और वहीं छपाई कारखाना भी बना रखा था। इसके साथ ही विजय पुत्र रामचन्द्र व भानु पुत्र राम गोपाल भी अपने मकान बनाकर रह रहें थे।

कब्रिस्तान के मुतबल्ली मो. हुसैन का अवैध कब्जेदारों से कोर्ट में विवाद चल रहा था। जिसमे मो. हुसैन मुकदमा जीत गये थे। रविवार को नायब तहसीलदार के साथ ही कानून-गो प्रमोद कुमार, लेखपाल रोशन लाल व अजीत द्विवेदी पालिका की जेसीबी लेकर पंहुचे और कृष्ण कुमार के छपाई कारखानें व विजय व भानू के मकान को ध्वस्त कर दिया।

इस कार्रवाई से उनके घर की महिलाये आक्रोशित हो गयी और उन्होंने नायब तहसीलदार की गाड़ी घेर कर हंगामा किया। उन्होंने अतिक्रमण हटानें से पूर्व कार्यवाही का नोटिस मांगा लेकिन इसके साथ ही लेखपाल रोशन लाल के साथ धक्का मुक्की कर बाइक की चाबी भी छीन ली। अतिक्रमणकारियों की पुलिस से भी तीखी नोकझोंक हुई। बाद में पुलिस ने दबाब बनाकर चाबी वापस करा सकी। नायब तहसीलदार रविन्द्र पाल सिंह नें बताया कि कोर्ट का आदेश था जिसका पालन कराया गया।

Related Articles

Back to top button