
आपको भी ट्रेंडी कपड़े पहनना पसंद है और आप इसमें करियर बनाना चाहतें हैं तो ये खबर आपके लिए ही हैं…क्योंकि फैशन डिजाइनिंग आपके लिए एक बेहतरीन करियर विकल्प हो सकता है. इसके लिए कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना जरूरी है.भारत में टेक्सटाइल इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है और यह कृषि के बाद रोजगार के अवसरों का दूसरा सबसे बड़ा क्षेत्र बन चुका है, जो फैशन डिजाइनिंग में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए शानदार अवसर प्रदान करता है.
अगर आप भी इस क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो आपको यह जानकर खुशी होगी कि भारत में कई प्रतिष्ठित संस्थानों में फैशन डिजाइनिंग के विभिन्न कोर्स उपलब्ध हैं। यह इंडस्ट्री न सिर्फ आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम के छात्रों के लिए उपयुक्त है, बल्कि यहां सभी पृष्ठभूमियों के छात्रों के लिए बेहतरीन नौकरी के अवसर हैं।
कक्षा 12वीं के बाद आप फैशन डिजाइन में B.Des या B.Sc कर सकते हैं.इसके बाद, यदि आप उच्च पदों पर काम करना चाहते हैं, तो आप M.Des (Master of Design) या फिर किसी विशेष क्षेत्र में स्पेशलाइजेशन के लिए सर्टिफिकेट कोर्स भी कर सकते हैं.
फैशन डिजाइनिंग कोर्स पूरा करने के बाद, आपको भारत के शीर्ष फैशन ब्रांड्स जैसे फैबइंडिया, बिबा अपैरल्स, बाटा, सब्यसाची, और गिन्नी एंड जॉनी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के शानदार अवसर मिल सकते हैं. इसके अलावा, आप इस क्षेत्र में शिक्षक बन सकते हैं या फिर अपना खुद का फैशन ब्रांड शुरू कर सकते हैं.
फैशन डिजाइनिंग कोर्स पूरा करने के बाद आपके पास कई करियर विकल्प होते हैं. आप फैशन स्टाइलिस्ट, टेक्सटाइल डिजाइनर, फैशन बायर, कॉस्ट्यूम डिजाइनर और मर्चेंडाइजर जैसे क्षेत्रों में भी अपना करियर बना सकते हैं.









