तीन बच्चों ने पिता ने धर्म बदलकर युवती से की शादी, अब दे रहा है धमकी

सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र में एक युवक पर छत्तीसगढ़ की युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि पहले से शादीशुदा और .....

सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र में एक युवक पर छत्तीसगढ़ की युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि पहले से शादीशुदा और तीन बच्चों का पिता होने के बावजूद युवक ने इंस्टाग्राम पर अपना नाम और धर्म बदलकर उससे दोस्ती की और फिर शादी कर ली।

युवती के अनुसार, युवक ने उसे बहला-फुसलाकर छत्तीसगढ़ से सिंगरौली और फिर बभनी ले आया। 27 फरवरी को धमकाकर उसने युवती से कोर्ट मैरिज करवाई और शारीरिक संबंध बनाने का भी आरोप लगाया।

10 मार्च को युवती के परिजन उसे लेकर छत्तीसगढ़ लौटे, इसके बाद युवक ने धमकी देने का आरोप भी युवती पर लगाया। युवती की शिकायत पर बभनी पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज की, और बभनी थाना प्रभारी के अनुसार, यह मामला अब छत्तीसगढ़ के बसंतपुर थाने को भेजा गया है। यह मामला बभनी थाना क्षेत्र के पोखरा गांव से जुड़ा बताया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button