बुलंदशहर में नीले ड्रम का डर, फोटो कैप्शन में लिखा था नीला ड्रम,सीमेंट

मामला कोतवाली देहात क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि पति को अपनी पत्नी के मोबाइल फोन में एक फोटो मिला, जिसमें उसका ही फोटो था और कैप्शन में “नीला ड्रम, सीमेंट” लिखा हुआ था।

उत्तर प्रदेश में नीले ड्रम का खौफ अभी भी जारी है….क्योंकि जब भी पति और पत्नी के बीच में विवाद होता है तो लोग फौरन नीले ड्रम की धमकी देने लगते है…और फिर मेरठ की मुस्कान याद आ जाती है…जिसने अपने पति को मौत के घाट उतारने के बाद में नीले ड्रम में भर दिया था…

अब कुछ उसी तरीके का मामला सामने आया है. यूपी के बुलंदशहर से है…पर यहां पर पत्नी ने पति को नीले ड्रम में नहीं भरा है बल्कि धमकी दी है…अब ये धमकी किस तरह की दी है…चलिए आपको बताते हैं…

बुलंदशहर से ये हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ विदा कर दिया। यह फैसला तब लिया गया जब पत्नी लगातार अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी हुई थी।

जानकारी के मुताबिक, मामला कोतवाली देहात क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि पति को अपनी पत्नी के मोबाइल फोन में एक फोटो मिला, जिसमें उसका ही फोटो था और कैप्शन में “नीला ड्रम, सीमेंट” लिखा हुआ था। इस मैसेज को देखकर पति बुरी तरह घबरा गया….ऐसे में पति ने विवाद बढ़ाने या जोखिम लेने के बजाय पत्नी को उसके प्रेमी के साथ भेजने का फैसला कर लिया… इस घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है…और एक बार फिर से पति को ड्रम में भरने वाली मेरठ की मुस्कान की बाते होने लगी है…इन मामलों से पता चलता है कि नीले ड्रम का खौफ अब भी बरकरार है….

Related Articles

Back to top button