अतीक अहमद को सताया एनकाउंटर का खौफ, सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका

अतीक अहमद ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में एक बड़ी याचिका दायर की हैं। जिसमें उन्होंने अहमदाबाद जेल से उत्तर प्रदेश के लिए ट्रांसफर किये जाने...

अतीक अहमद ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में एक बड़ी याचिका दायर की हैं। जिसमें उन्होंने अहमदाबाद जेल से उत्तर प्रदेश के लिए ट्रांसफर किये जाने का विरोध किया हैं। अतीक अहमद ने अपनी इस याचिका में फर्जी एनकाउंटर की करने आशंका जताई हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें सेंट्रल फोर्स की सुरक्षा में यूपी लाने की बात कही जा रही हैं।

राजूपाल हत्याकांड के प्रमुख गवाह की हत्या के बाद, अतीक के वकील हनीफ खान ने SC में दायर की याचिका की हैं। याचिका में उन्होंने अहमदाबाद जेल से यूपी की जेल में प्रस्तावित ट्रांसफर का विरोध किया हैं। उन्होंने इस दौरान अतीक अहमद के इनकाउंटर किये जाने की आशंका जताई हैं।

गौरतलब है कि राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल सहित दो गनर को कल दिन दहाड़े गोली मार दी गई। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। प्रयागराज धूमनगंज इलाके में उमेश पाल हत्याकांड में शामिल 10 से अधिक हमलावरों के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। अतीक अहमद के 2 बेटों एहजम और आबान सहित अतीक के आधा दर्जन से ज्यादा करीबियों को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया है। क्राइम ब्रांच और STF की टीम लगातार पूछताछ कर रही है।

बीते शुक्रवार देर शाम प्रयागराज में बीएसपी विधायक राजू पाल हत्याकांड के प्रमुख गवाह उमेश पाल पर बाइक सवार बदमाशों ने जानलेवा हमला किया। जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस गोलीकांड में उमेश पाल समेत उनके एक गनर की भी मौत हो गई। प्रयागराज पुलिस की 10 टीमें हमलावरों की तलाश में जुटी। STF पूर्वांचल के कुख्यात शूटरों की लोकेशन तलाश रही है। प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशांबी में लगतार छापेमारी की जा रही है। गंभीर मामले के मद्देनज़र STF भी लगाई गई है।

बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि दिनदहाड़े गवाह के ऊपर फायरिंग हुई। देर शाम ताबड़तोड़ फायरिंग और देसी बमों से किये गए जानलेवा हमले में उमेश पाल और उसकी सुरक्षा में तैनात दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए थे। इलाज के दौरान उमेश पाल और उनकी एक गनर की मौत हो गई। दूसरे सुरक्षाकर्मी का अभी इलाज जारी है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। गोलीबारी की सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है।

Related Articles

Back to top button