FIFA World Cup: खचाखच भरे स्टेडियम में दीपिका पादुकोण बिखेरेंगी जलवा, विश्व कप ट्रॉफी का करेंगी अनावरण

बाजीराव मस्तानी स्टार दीपिका पादुकोण कतर में हो रहे फीफा विश्व कप में फाइनल के दौरान विश्व कप ट्रॉफी का अनावरण करेंगी। दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजनों में से एक फीफा विश्व कप

इस समय फीफा विश्व कप का खुमार पूरी दुनिया में सर चढ़कर बोल रहा है ऐसे में अब बॉलीवुड की अभिनेत्री उसमें चार चांद लगाने को तैयार हैं। बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक दीपिका पादुकोण अपनी उपलब्धियों में एक और उपलब्धि जोड़ने के लिए तैयार हो गई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक दीपिका पादुकोण कतर में हो रहे विश्व कप में ट्रॉफी का अनावरण करेंगी। उनकी इस उपलब्धी में उनके पति
रणवीर सिंह के भी साथ रहने की उम्मीद बढ़ गई है।

बाजीराव मस्तानी स्टार दीपिका पादुकोण कतर में हो रहे फीफा विश्व कप में फाइनल के दौरान विश्व कप ट्रॉफी का अनावरण करेंगी। दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजनों में से एक फीफा विश्व कप के समापन समारोह मे रणवीर सिंह को भी भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए आमंत्रित किया गया है। दीपिका पादुकोण फाइनल मैच के दौरान खचाखच भरे स्टेडियम में ट्रॉफी का अनावरण करेंगी।

फीफा विश्व कप की ट्राफी का अनावरण किसी अभिनेता के लिए दुर्लभ सम्मानों में से एक है। दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक हैं। ऐसे में यह मौका दीपिका की उपलब्धियों में एक और उपलब्धी जोड़ने के लिए तौयार है। दीपिका को हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए देखा गया था। दीपिका को लुइस वुइटन और कार्टियर जैसे लक्ज़री ब्रांडों और यहां तक ​​कि लेविस और एडिडास जैसे पॉप संस्कृति ब्रांड के दिग्गजों के लिए वैश्विक चेहरे के रूप में चुना गया है।

Related Articles

Back to top button