27 सीटों का घमासान आज : विधानसभा चुनाव में परचम लहराने के बाद BJP की नजर अब विधान परिषद चुनावों पर…

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की सभी सीटें 35 स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्रों में फैली हुई हैं। शनिवार सुबह 8 बजे से इन सभी सीटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हुआ।

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 27 सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है। विधानसभा चुनावों में शानदार जीत के बाद अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) MLC चुनावों में 100 सदस्यीय विधान परिषद में भी सबसे बड़ी पार्टी बनने की कोशिश में जुटी है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर नगर निगम में अपना वोट डाला और मीडिया को सम्बोधित करते हुए बड़ी जीत का दावा किया।

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की सभी सीटें 35 स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्रों में फैली हुई हैं। शनिवार सुबह 8 बजे से इन सभी सीटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हुआ। यूपी विधान परिषद चुनाव के नतीजे मंगलवार को घोषित होंगे। वर्तमान में विधान परिषद में भाजपा के 34 MLC, समाजवादी पार्टी के 17, बसपा के 4 और कांग्रेस, अपना दल और निषाद पार्टी के एक-एक MLC हैं।

बता दें कि विधान परिषद चुनाव, विधानसभा चुनावों से बिल्कुल अलग होते हैं। एक तरफ जहां विधानसभा चुनाव में आम जनता सीधे अपने जनप्रतिनिधियों को चुनती है तो वहीं एमएलसी चुनाव में, केवल निर्वाचित प्रतिनिधियों को वोट देने का अधिकार होता है। इस चुनाव में कुल 1,20,657 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस चुनाव में विधायक, सांसद, ग्राम प्रधान, सदस्य और ब्लॉक विकास परिषदों व जिला पंचायत के अध्यक्ष और शहरी क्षेत्रों में नगरसेवक अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

Related Articles

Back to top button
Live TV