जीवनसाथी के साथ झगड़ा बना मौत का कारण, पहले पत्नी और फिर खुद को मारी गोली, दोनों की मौत

दोनों कल ही रात अपनी एस-क्रॉस कार में सवार होकर घर से निकले थे। बताया गया है कि दोनों के बीच विवाद हुआ था।

ग़ाज़ियाबाद: मधुबन बापूधाम के कमला नेहरू नगर इलाके में एक पति और पत्नी का गोली लगा शव मिलने से सनसनी फैल गयी। पहले मामला डबल मर्डर का लगा लेकिन छानबीन आगे चली तो हत्या और खुदकुशी का निकला।

गाजियाबाद के कमला नेहरू नगर स्थित एम्स नशा मुक्ति केंद्र की बाउंड्री वॉल के पास एक महिला का शव पड़ा मिला था उसके सिर में गोली लगी थी उसके करीब 100 मीटर की दूरी पर उसके पति का भी शव मिला था जिसके सिर में गोली मारी गई थी। सुबह तकरीबन 7:30 बजे पुलिस को स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी सूचना मिली जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम ने छानबीन शुरू कर दी।

छानबीन के बाद मृतक पुरुष की शिनाख्त विनोद के रूप में हुई है जबकि महिला उसकी पत्नी है। दोनों कल ही रात अपनी एस-क्रॉस कार में सवार होकर घर से निकले थे। बताया गया है कि दोनों के बीच विवाद हुआ था। मौका ए वारदात पर मृतक की एस-क्रॉस कार भी मिली है जिसके फ्रंट विंडस्क्रीन और साइड के शीशे पर गोली के निशान है। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। विनोद मूल रूप से मुजफ्फरनगर के भुकारेड़ी गांव का रहने वाला है हाल में वह महिंद्रा एंक्लेव में फ्लैट में रहता था। उसके परिवार में एक 15 साल की बेटी और 6 साल का बेटा भी है।

दो दिन पहले भी विनोद ने किया था सुसाइड अटेम्प्ट।
नाम न छापने की शर्त पर पड़ोसी ने बताया कि विनोद और उसके पत्नी के बीच में पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। 2 दिन पहले भी उसने हिंडन नदी पर जाकर खुदकुशी की कोशिश की थी। कल भी घर से बाहर जाने से पहले दोनो के बीच जमकर विवाद हुआ था। जिसके बाद दोनों घर से एक साथ बाहर निकले थे।

रिपोर्ट- लोकेश राय

Related Articles

Back to top button