
नोएडा : आरबीआई के गवर्नर कल मीडिया के सामने आए और 2000 के नोट को बदलने को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास किया। लेकिन उनके बयान का असर नोएडा के पेट्रोल पम्प पर नहीं दिख रहा है. जहाँ पेट्रोल पम्प मालिक ने नोटिस चस्पा कर दिया है.
नोएडा
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) May 23, 2023
➡️पेट्रोल पम्प वालों ने 2000 का नोट लेना किया बंद
➡️पेट्रोल पम्प पर नोट न लेने के लिए नोटिस चस्पा
➡️सिर्फ 2000 का पेट्रोल लेने पर ही 2000 नोट लिए जायेंगे
➡️100-500 के पेट्रोल पर नहीं लिया जाएगा 2000 के नोट
➡️ग्रहक दो-दो हजार के नोट लेकर पहुंच रहे थे पेट्रोल पंप… pic.twitter.com/f1pQsMs2Yz
चस्पा किए गए नोटिस में लिखा गया है कि केवल 2000 का पेट्रोल भराने पर ही नोट लिया जाएगा, 500, 200, 100 रुपए का पेट्रोल भरवाने पर 2000 का नोट नहीं लिया जाएगा. वहीं पेट्रोल पम्प पर लोग 2000 का नोट लेकर पेट्रोल भरवाने पहुंच रहे है.
वहीं आरबीआई का साफ साफ़ निर्देश है की 2000 का नोट लेने से कोई भी मना नहीं कर सकेगा।लेकिन धरातल पर ऐसा होते दिख नहीं रहा है.









