
डेस्क : एम3एम (M3M) बिल्डर के खिलाफ एफआईआर दर्ज. यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी ने इस बाबत एक शिकायत ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाने में भेजा था जिसके बाद यह फआईआर दर्ज हुई है. आपको बता दे की यह एफआईआर नोएडा के सेक्टर 28 में जमीन घोटाले से जुड़ा हुआ है. जहाँ पर M3M बिल्डर बिना मंजूरी के फ्लैट्स बेच रहा था. भारत समाचार पर खबर दिखाए जाने के बाद अथॉरिटी हरकत में आई और इस घोटालेबाज बिल्डर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है.
नोएडा
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) April 15, 2023
➡️नोएडा में भारत समाचार की खबर का बड़ा असर
➡️M3M बिल्डर पर नोएडा में एक और एफआईआर
➡️यमुना प्राधिकरण ने M3M पर एफआईआर लिखाई
➡️M3M बिल्डर पर धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज
➡️नोएडा के सेक्टर 28 में जमीन घोटाले का मामला
➡️बिना मंजूरी M3M बिल्डर फ्लैट्स बेच रहा था
➡️अथॉरिटी से… pic.twitter.com/ZIRGcUlRRy
अथॉरिटी से बिना मंजूरी के जमीन खुर्द-बुर्द किया गया. इस घोटालेबाज बिल्डर ने ना ही नक्शा पास करवाया था और ना ही रेरा की भी मंजूरी ली थी. इसके साथ ही इंडिया बुल्स कंपनी पर भी फ्रॉड की एफआईआर दर्ज हुई है और कदम डेवलपर्स और बीकन ट्रस्टीशिप पर भी FIR हुई है.


आपको बता दे की भारत समाचार ने इस फर्जीवाड़े की खबर को प्रमुखता से उठाया था. इसके बाद पुलिस ने धारा 420, 467, 468, 471, 120- B के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. अब ये देखना होगा की इस घोटालेबाज बिल्डर पर आगे क्या कार्यवाही होती है.









