शिवसेना सांसद संजय राउत पर दर्ज हुई FIR, महिलाओं पर की थी अभद्र टिप्पणी

मुंबई. शिवसेना राज्यसभा सांसद संजय राउत पर महिलाओं पर की अभद्र टिप्पणी मामले में FIR दर्ज की गई है। संजय राउत के खिलाफ ये एफआईआर BJP महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ती रावत ने दर्ज कराई है। बता दें, दीप्ती रावत भारद्वाज ने 09 दिसम्बर को संजय राउत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

शिवसेना सांसद संजय राउत पर महिलाओं पर की अभद्र टिप्पणी मामले में धारा 500 और 509 के तहत 12 दिसंबर 2021 को FIR दर्ज कर ली गई है। BJP महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ती रावत भारद्वाज ने 09 दिसम्बर को संजय राउत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर धारा 500 और 509 के तहत 12 दिसंबर 2021 को FIR दर्ज कर ली गई।

बता दें, संजय राउत के ऊपर मुकदमा स्त्री समाज को अपमानित करने और स्त्री के लिए सामाजिक रूप में अपशब्दों का इस्तेमाल करने पर मुकदमा दर्ज हुआ। संजय राउत ने 9 दिसंबर को एक इंटरव्यू में BJP कार्यकर्ताओं के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। 09 दिसंबर को ही दीप्ती रावत भारद्वाज ने दिल्ली के मंडावली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

Related Articles

Back to top button