माफिया अतीक व अशरफ के हत्याकांड मामले में FIR दर्ज, किसके इशारे पर हुआ डॉन ब्रदर्स का मर्डर?

डॉन ब्रदर्स अतीक व अशरफ के मर्डर मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. प्राथमिकी में तीन लोगों पर नामजद व 2 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है. किसके इशारे पर अतीक-अशरफ का मर्डर हुआ पुलिस ने अब इस मामले पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

प्रयागराज- डॉन ब्रदर्स अतीक व अशरफ के मर्डर मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. प्राथमिकी में तीन लोगों पर नामजद व 2 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है. किसके इशारे पर अतीक-अशरफ का मर्डर हुआ पुलिस ने अब इस मामले पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

माफिया अतीक व अशरफ की हत्या करने वाले तीनों सुपारी किलर का प्रयागराज से वास्ता नहीं है. पुलिस इस एंगल से जांच कर रही है कहीं तीनों को भाड़े पर मर्डर के लिए लो नहीं बुलाया गया था. बता दें कि 3 दिन पहले ईडी ने बड़े उद्योगपतियों पर छापा डाला था. उद्योगपतियों और अतीक के रिश्ते का भंडाफोड़ हुआ था.

आखिर कौन चाहता था कि अतीक हमेशा के लिए खामोश हो जाए? हत्या में इस्तेमाल तीनों पिस्टल विदेशी हैं. पुलिस ने जो तीन पिस्टल बरामद किए हैं वह टर्की मेड हैं. यह पिस्टल 18 राउंड वाले हैं. ऐसी विदेशी पिस्टल आसानी से उपलब्ध नहीं हो सकते. कहीं इस डबल मर्डर के पीछे कोई बड़ा सिंडिकेट तो नहीं है? मौके पर पुलिस की लापरवाही भी सवालों के घेरे में है. इस डबल मर्डर पर कई सवाल उठ रहे हैं. आखिर इस बड़े सिंडिकेट के पीछे कौन है? यहा बड़ा प्रश्न खड़ा हो रहा है.

वहीं, पुलिस ने अतीक,अशरफ हत्याकांड मामल में FIR दर्ज कर ली है. एफआईआर में 3 नामजद और 2 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है. हत्यारोपी लवलेश, अरुण, सनी पर एफआईआर में धारा 302, 307 में मुकदमा दर्ज किया गया है साथ ही आर्म्स एक्ट की धारा 3,7,25,27 भी लगाई गई है.

Related Articles

Back to top button