दिल्ली के पेंट फैक्ट्री में लगी आग! तीन की मौत.. कई घायल, रेस्क्यू जारी

फैक्ट्री में कई लोगों के फंसे होने की खबर सामने आ रही है। भीषण आग से उठते धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से भी साफ़ देखा जा सकता है।

डिजिटल डेस्क: दिल्ली के अलीपुर में मौजूद पेंट की एक फैक्ट्री में बृहस्पतिवार यानी 15 फरवरी को भीषण आग लगने के चलते अफरा तफरी का माहौल देखें को मिला है। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके के लिए रवाना हो गई हैं। इस बीच फैक्ट्री में कई लोगों के फंसे होने की खबर सामने आ रही है। भीषण आग से उठते धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से भी साफ़ देखा जा सकता है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस आग में तीन लोगों की मौत हुई है तो 3 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि, अभी मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। अभी भी मौके पर कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। हादसे में जान गवाने वालों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। वहीँ, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिरहाल मौके पर मौजूद 22 दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है और राहत कार्य जारी है।

गौरतलब है कि इससे पहले बीते मंगलवार दोपहर को राजधानी दिल्ली के पटेल नगर रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन की बोगी में आग लग गई थी। बहरहाल, हादसे के वक्त ट्रेन में किसी के मौजूद न होने से जान माल का नुकसान नहीं हुआ था। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

Related Articles

Back to top button