फिरोजाबाद : अखिलेश के खिलाफ चुनाव लड़े SP सिंह बघेल को कोर्ट बड़ी से राहत, 2014 में लगा था आगजनी और बवाल कराने का आरोप…

केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल को आज कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। फिरोजाबाद अदालत ने 2014 में दर्ज हुए एक केस मामले में केंद्रीय मंत्री और अन्य को बरी कर दिया है। केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल के विरुद्ध लोकसभा चुनाव 2014 में मतदान मैं गड़बड़ी की शिकायत को लेकर भाजपाई द्वारा किए गए प्रदर्शन के दौरान हिंसा, लूट, डकैती, सरकारी कार्य में बाधा डालने, संबंधित धाराओं में पुलिस द्वारा किए गए अभियोग पंजीकृत में एडीजी 9 जितेंद्र सिंह के कोर्ट द्वारा प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल को दोषमुक्त करार दिया गया।

एसपी सिंह बघेल ने कहा तत्कालीन अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री के इशारे पर मेरे व मेरे साथियों के विरुद्ध फर्जी अभियोग पंजीकृत कराया गया था जिसमें मुझे आज न्याय मिला है।

बता दें कि 2014 लोक सभा चुनाव में मतदान में धांधली के विरोध में बीजेपी प्रत्याशी प्रो एसपी सिंह बघेल व भाजपा नेताओं ने सुभाष तिराहे पर विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान जमकर बवाल आगजनी और लूटपाट हुई थी। इस मामले में प्रो.एसपी सिंह बघेल समेत सैकड़ों लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ। वहीं आज कोर्ट ने एसपी सिंह बघेल को दोषमुक्त करार दिया।

Related Articles

Back to top button