अमेरिका की निजी कंपनी ने रचा इतिहास, नोवा-सी लैंडर की मून पर पहली वाणिज्यिक लैंडिंग

यह लैंडिंग भारत के चंद्रयान-3 लैंडर के महीनों बाद हुई है, जो अगस्त 2023 में चांद की सतह पर सुरक्षित रूप से पहुंचने वाला देश का पहला अंतरिक्ष यान बन गया।

Intuitive Machines:  अमेरिकी कंपनी Intuitive Machines का नोवा-सी लैंडर, जिसका नाम ओडीसियस अंतरिक्ष यान है, चंद्रमा पर पहली वाणिज्यिक लैंडिंग की है। यह लैंडिंग भारत के चंद्रयान-3 लैंडर के महीनों बाद हुई है, जो अगस्त 2023 में चांद की सतह पर सुरक्षित रूप से पहुंचने वाला देश का पहला अंतरिक्ष यान बन गया।

बता दें कि भारत पिछले वर्ष अगस्त महीने में चांद की सतह पर पहुंचा था। इसके साथ ही भारत चांद पर पहुंचने वाला चौथा देश बन गया। जबकि चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला विश्व का पहला देश बन गया। विशेषज्ञों की माने तो चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचना तौर पर कठिन है। भारत ने वहां पहुंचकर इतिहास रच दिया।

इंटुएटिव मशीन्स ने 16 फरवरी, 2024 को अपनी पहली IM-1 मिशन छवियों को सफलतापूर्वक पृथ्वी पर प्रेषित किया था। इन छवियों को @स्पेस-X दूसरे चरण से अलग होने के तुरंत बाद कैप्चर किया गया था।

Related Articles

Back to top button