
बीजेपी सांसद अनिल बलूनी अपने नवाचार के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी सांसद निधि का एक बड़ा हिस्सा पौड़ी में तारामंडल की स्थापना के लिए दिया है। दुनिया भर की खगोलीय घटनाओं का अध्ययन करने के लिए पौड़ी क्षेत्र को भौगोलिक महत्व हासिल है। तारामंडल बनने से इस क्षेत्र में और रिसर्च हो सकेगी। बलूनी ने पर्यटन को बढ़ावा देने की भी योजना बनाई है।
बीजेपी सांसद अनिल बलूनी अपने नवाचार के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी सांसद निधि का एक बड़ा हिस्सा पौड़ी में तारामंडल की स्थापना के लिए दिया है। दुनिया भर की खगोलीय घटनाओं का अध्ययन करने के लिए पौड़ी क्षेत्र को भौगोलिक महत्व हासिल है। तारामंडल बनने से इस क्षेत्र में और रिसर्च… pic.twitter.com/2WZKUAsLtM
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) April 30, 2023
बीजेपी के राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि पौड़ी में देश विदेश से पर्यटक आते है, उनकी हिमालय को लेकर विभिन्न जिज्ञासा को पूरा करने के लिए हिमालय म्यूजियम खोला जा रहा है। उन्होने कहा कि पौड़ी से खगोलीय घटनाओ को बेहतर तरीके से देखा जा सकता है इसके लिए वहा तारामंडल बनाया जा रहा है।
अनिल बलूनी ने कहा कि इसके लिए मैने अपने सांसद निधि से 4.62 करोड़ का आवंटन किया है और भविष्य में और भी आवंटन किया जाएगा। इसके साथ ही साथ राज्य सरकार केंद्र सरकार और सीएसआर फंड से भी आवंटन किया जाएगा। उन्होने कहा कि प्लैनेटेरियम और म्यूजियम खुलने से प्रदेश में पलायन रुकेगा।









