पहले प्रेमिका के साथ बाप ने बनाए सम्बन्ध, बाद में बेटे के साथ मिल की हत्या !

दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में महिला की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी, ...

दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में महिला की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी, प्रेमी के बेटे और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की हत्या कर इसे दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया गया। छानबीन में यह बात भी सामने आई कि प्रेमी ने हत्या करने से पहले महिला से संबंध बनाए थे।

दरअसल, 17 जनवरी की रात गाजियाबाद पुलिस को सूचना मिली कि धर्मकांटे के सामने औद्योगिक क्षेत्र में जीटी रोड के किनारे एक महिला घायल अवस्था में पड़ी है। महिला को सिविल लाइन चौकी थाने की पुलिस ने एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक महिला के पति अमृत ने अपनी पत्नी की दुर्घटना में मौत के संबंध में कवि नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर तत्काल मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और सर्विलांस के आधार पर महिला की मौत का असली कारण दम घुटना था जो गला घोंटने से हुआ था। इसके बाद मृत महिला के पति व उसके गांव के लोगों से गहनता से पूछताछ की गई।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि मृतक महिला के अवैध संबंध गांव के ही रहने वाले चरण सिंह नाम के व्यक्ति से थे। पुलिस को यह भी पता चला कि मृतक महिला अक्सर चरण सिंह के साथ बाहर घूमने जाया करती थी, जिसका मृतक महिला के परिजनों और चरण सिंह के परिवार वालों ने विरोध किया था। घटना वाले दिन भी चरण सिंह व महिला घटना स्थल के पास ही एक होटल में रुके थे।

वहां से जाने के बाद चरण सिंह और उसके बेटे रोहित ने बहाने से महिला को अपनी कार में बैठाकर हत्या कर दी और उसकी लाश को सड़क पर फेंक कर हत्या को सड़क हादसे का रूप देने की कोशिश की।

इसके बाद चरण सिंह के बेटे रोहित ने अपने दोस्त संदीप को फोन कर मदद के लिए बुलाया और एक वाहन को रोक लिया और आरोप लगाने लगा कि उसके वाहन से महिला का एक्सीडेंट हो गया है। दोनों ने दूसरे वाहन के चालक को अपनी कार में बिठाया और उसे यह कहने के लिए मजबूर किया कि उसकी कार का एक्सीडेंट हो गया है और उसका वीडियो भी बना लिया। लेकिन उनकी चालाकी काम नहीं आई।

हत्या के इस मामले में पुलिस ने महिला के प्रेमी चरण सिंह, उसके बेटे रोहित और रोहित के दोस्त संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त वैगनआर कार भी बरामद कर ली है।

Related Articles

Back to top button
BBQ šonkauliukai: receptas legendiniam patiekalui Tris požymiai, kad jūsų santykiai yra ant iširimo ribos: 8 faktai