First Woman RPF DG : सोनाली मिश्रा बनीं RPF की पहली महिला प्रमुख…जानें इसके पहले किस पद पर थीं

पहली बार रेलवे सुरक्षा बल जैसी बड़ी केंद्रीय एजेंसी को महिला DG

RPF First Female DG Sonali Mishra. रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को पहली बार महिला नेतृत्व मिलने जा रहा है। मध्य प्रदेश कैडर की 1993 बैच की आईपीएस अधिकारी सोनाली मिश्रा को RPF का नया महानिदेशक (DG) नियुक्त किया गया है। वे इस पद को संभालने वाली देश की पहली महिला अधिकारी बन गई हैं।

मनोज यादव की जगह लेंगी सोनाली

सोनाली मिश्रा मौजूदा DG मनोज यादव (IPS:1988:HY) की जगह लेंगी, जो 31 जुलाई 2025 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। मिश्रा का कार्यकाल 31 अक्टूबर 2026 तक रहेगा।

केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने लेवल-16 वेतन मैट्रिक्स में उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी है। यह आदेश कार्यभार ग्रहण की तारीख से प्रभावी होगा।

BSF में निभा चुकी हैं अहम भूमिका

वर्तमान में सोनाली मिश्रा मध्य प्रदेश पुलिस में विशेष महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं। तीन दशकों से अधिक के अपने सेवाकाल में उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार के कई सुरक्षा बलों में नेतृत्वकारी भूमिकाएं निभाई हैं।
सीमा सुरक्षा बल (BSF) में अतिरिक्त महानिदेशक के तौर पर उनका कार्यकाल विशेष रूप से सराहनीय रहा।

महिला सशक्तिकरण की मिसाल

RPF की कमान संभालना देश की रेलवे सुरक्षा और महिलाओं की भागीदारी दोनों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। सोनाली मिश्रा की नियुक्ति से महिला सशक्तिकरण और प्रशासनिक विविधता को बड़ा बल मिला है।

Related Articles

Back to top button