
डिजिटल डेस्क- वियतनाम की राजधानी हनोई में बड़ा हादसा हो गया. हनोई में एक मल्टीस्टोरी इमारत में भीषण आग लग गई. इस भीषण आग की वजह से करीब 50 लोगों की मौत हो गई.
एक रिपोर्ट के जरिए जानकारी दी गई कि इस बिल्डिंग में आग लगी उसमें करीब 45 फ्लैट थे. आग इतनी तेजी से फैला कि घरों में सो रहे लोगों को घरों से निकलने का मौका ही नहीं मिला. आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने के लिए पहुंती थी.
भयंकर आग की लपटों की वजह से दमकल गाड़ियों को 300 से 400 मीटर दूर खड़ा होना पड़ा था. आग लगने वाली इमारत में कई बच्चे भी शामिल हैं.
घटनास्थल से कुछ दूरी पर मौजूद लोगों ने आग की लपटों और उसमें फंसे लोगों को लेकर जानकारी दी और कहा कि अपार्टमेंट पूरी तरह से बंद था.लोगों को भागने के लिए जगह नहीं मिल रही थी.
इसके अलावा ये भी जानकारी दी गई कि लोग आग की लपटों से बच्चों को बचाने के लिए उन्हें ऊंची बिल्डिंगों में फेंक रहे थे. आपको बता दें कि वियतनाम ने हाल ही के कुछ सालों में इस तरीके की घटना का काफी ज्यादा अनुभव किया है.









