लखनऊ एयरपोर्ट पर विमानों का संचालन सामान्य नहीं 15 फ्लाइटें निरस्त, 8 देरी से रवाना

लखनऊ एयरपोर्ट पर सोमवार को विमानों का संचालन सामान्य नहीं रहा। मौसम और तकनीकी कारणों से कुल 15 फ्लाइटें हुईं रद्द।

लखनऊ एयरपोर्ट पर सोमवार को विमानों का संचालन सामान्य नहीं रहा। मौसम और तकनीकी कारणों से कुल 15 फ्लाइटें निरस्त हो गईं, जबकि 8 फ्लाइटें देरी से रवाना हुईं। इसके कारण लगभग 5,400 यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

यात्रियों ने अपनी यात्रा रद्द करने के लिए 190 टिकटों को निरस्त कर दिया। दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई और कोलकाता की प्रमुख फ्लाइटों को रद्द किया गया, जिससे यात्रियों को काफी असुविधा हुई।

Related Articles

Back to top button