
नई दिल्ली: देश भर मे इंडिगो की सेकड़ों उड़ानें बाधित होने से यात्रियों की मुश्किले बढ़ी हुई हैं।वही यात्री फ्लाइट के दोहरे किराये से भी परेशान है इससे यात्रियों मे हाहाकार का माहौल बना हुआ है , एयरलाइन की फ्लाइट्स या तो देर मे उड़ाने भर रही हैं, या फिर इन्हें रद कर दिया जा रहा है।साथ ही इंडिगो ने फ्लाइट का किराया बढ़ा दिया है, इससे एयरपोर्ट पर मौजूद यात्रियों को भारी समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है।जानकारी के अनुसार दिल्ली से उड़ाने वाली सभी फ्लाइटे रद्द कर दी गई है दूने दामों के टिकट से यात्री परेशान है।
मंगलवार से फ्लाइट केँसिल को लेकर सिलसिला जारी है इंडिगो की अब तक देश मे 1200 से अधिक फ्लाइट रद्द हो चुकी है DGCA ने इंडिगो की केँसिल उड़ानों को लेकर हाल ही मे एक एडवाइजरी जारी किया है जिससे इंडिगो को बहुत बड़ा झटका लगा है वही दूने दामों पर यात्रियों को किराया भरना पड़ रहा है।
चेन्नई मे इंडिगो ने रात 12 बजे से सुबह 8 बजे के बीच 32 फ्लाइट्स रद की हैं। इनमें से 16 फ्लाइट्स आने वाली थीं और 16 को उड़ान भरना था। पुणे जाने वाली फ्लाइट को हैदराबाद डायवर्ट कर दी है।फ्लाइट कैंसिल को लेकर यात्रियों की बढ़ी मुश्किले । लोग घंटों से एयरपोर्ट पर फ्लाइटो का इंतजार कर रहे हैं।









