विदेशी महिला का बीच सड़क पर हाई बोल्टेज ड्रामा बना चर्चा का विषय, पुलिस और जनता हुई परेशान

महिला के विदेशी होने की वजह से न तो पुलिस ज्यादा कुछ कर पा रही और ना ही क्षेत्रीय जनता इस मामले में उलझना चाह रहे है। ऐसे में विदेशी महिला के हाई बोल्टेज ड्रामे वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

वाराणसी। पर्यटन नगरी काशी में इन दिनों पुलिस और क्षेत्रीय लोग विदेशी महिला पर्यटक से काफी परेशान है। कभी महिला पुलिस थाने तो कभी बीच सड़क में कार पर चढ़ कर हाई बोल्टेज ड्रामा कर रही है।

महिला के विदेशी होने की वजह से न तो पुलिस ज्यादा कुछ कर पा रही और ना ही क्षेत्रीय जनता इस मामले में उलझना चाह रहे है। ऐसे में विदेशी महिला के हाई बोल्टेज ड्रामे वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

गाड़ी के बोनेट पर चढ़कर विदेशी महिला का हंगामा

विदेशी महिला के हाई बोल्टेज ड्रामे से विगत दो दिनों से वाराणसी कमिश्नरेट की मंडुवाडीह थाना क्षेत्र की पुलिस टीम परेशान है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में विदेशी महिला कभी बीच सड़क में किसी के कार के बोनट पर चढ़ कर हंगामा काट रही तो कभी कार की छत पर चढ़ जा रही।

यही नही मंडुवाडीह क्षेत्र के एक होटल के बाहर भी महिला ने जमकर हंगामा काटा। विदेशी महिला होटल के कर्मचारियों को पकड़ कर अपनी भाषा में बड़बड़ाती हुई नजर आ रही है। यही नही जब इसे कोई समझाने के लिए पास जाता, तो विदेशी महिला उसे मारने के लिए ईट और पत्थर लेकर दौड़ा लेती। वाराणसी में महिला का यह हाई बोल्टेज ड्रामा काफी चर्चा में बना हुआ है।

महिला पुलिस कर्मियों ने हिरासत में लेकर लाई थाने

मंडुवाडीह क्षेत्र में हंगामा काट रही महिला की करतूत की शिकायत क्षेत्रीय जनता ने स्थानीय पुलिस से किया, तो पुलिस टीम की महिला कांस्टेबल ने विदेशी महिला को हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार विदेशी महिला से पूछताछ में पता चला कि विदेशी महिला जर्मनी की रहने वाली है और वह भारत में घूमने के लिए मुंबई होते हुए वाराणसी पहुंची है।

गाइड को लेकर विदेशी महिला का आक्रोश, जमकर काटा हंगामा

जानकारी के अनुसार जर्मनी की रहने वाली महिला का आक्रोश अपने गाइड को लेकर है। बताया जा रहा है कि जर्मनी से महिला मुंबई घूमने के लिए आई थी, वहां के गाइड ने मुंबई घूमने के बाद वाराणसी में महिला को घुमाने के लिए गाइड के हवाले कर दिया। वाराणसी का गाइड महिला का पासपोर्ट के साथ कही गायब है। ऐसे में जर्मनी की महिला का आक्रोश बढ़ गया और वह मंडुवाडीह पुलिस थाने सहित क्षेत्र में हंगामा काट रही है।

महिला की जानकारी में जुटाने में लगी वाराणसी पुलिस टीम
विदेशी महिला की जानकारी वाराणसी पुलिस इकट्ठा करने में जुटी हुई है। वही पुलिस जर्मन भाषा जानने वालों को बुलाकर उसकी परेशानी को दूर करने में लगी हुई है। वही सोशल मीडिया पर महिला का वीडियो वायरल होने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है। कोई विदेशी महिला को मानसिक विछिप्त बता रहा, तो कोई उसके प्रति सहानुभूति दिखा रहा। इंसाबके बीच वाराणसी पुलिस महिला की मदद में जुटी हुई है।

रिपोर्ट : नीरज जायसवाल

Related Articles

Back to top button