उत्तर प्रदेश में राज्य महिला आयोग का गठन, बबिता चौहान अध्यक्ष और अपर्णा यादव को उपाध्यक्ष किया गया नामित

राज्य महिला आयोग में मेरठ की 3 महिलाएं सदस्य के रूप में नामित हुई है। जिसमें रालोद की महिला अध्यक्ष मनीषा अहलावत का नाम भी शामिल है।

उत्तर प्रदेश में लंबे समय बाद मंगलवार को राज्य महिला आयोग का गठन कर दिया गया है। महिला आयोग का अध्यक्ष बबिता चौहान को अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है। वहीं अपर्णा यादव और चारू चौधरी को आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा MLC सरोजनी अग्रवाल की बेटी हिमानी अग्रवाल और लखनऊ की डॉक्टर प्रियंका मौर्य समेत 25 महिलाओं को सदस्य बनाए गए हैं।

रालोद की महिला अध्यक्ष को भी बनाया गया सदस्य

राज्य महिला आयोग में मेरठ की 3 महिलाएं सदस्य के रूप में नामित हुई है। इसमें MLC डॉ. सरोजिनी अग्रवाल की बेटी डॉ हिमानी अग्रवाल के साथ डॉ. मीनाक्षी भराला को भी महिला आयोग का सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा राष्ट्रीय लोकदल की महिला अध्यक्ष मनीषा अहलावत को भी सदस्य के रूप में नामित किया गया है। आपको बता दें मनीषा अहलावत के पिता मेरठ में विधायक रहे हैं।

ये रही लिस्ट

Related Articles

Back to top button