बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मशरफे मुर्तजा सुरक्षित नहीं, घरों में जमकर तोड़फोड़ के साथ की गई आगजनी

मशरफे मुर्तजा क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद साल 2018 में राजनीति में एंट्री किया। उन्होंने साल 2018 में आवामी लीग से चुनाव लड़ा था, और पहली बार सांसद बने थे।

बांग्लादेश में तख्तापलट हो गया है। चारो तरफ अराजकता माहौल बना हुआ है। शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भारत में हैं। ऐसे में आंदोलनकारियों ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मशरफे मुर्तजा के घरों में आगजनी और तोड़फोड़ किया गया है। यह जानकारी बांग्लदेशी मीडिया से निकल के आई है। दरअसल, मशरफे मुर्तजा शेख हसीना के बेहद करीब माने जाते हैं। वह आवामी लीग पार्टी से सांसद हैं।

आवामी लीग पार्टी से हैं सांसद

आपको बता दें मशरफे मुर्तजा क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद साल 2018 में राजनीति में एंट्री किया। उन्होंने साल 2018 में आवामी लीग से चुनाव लड़ा था, और पहली बार सांसद बने थे। इसके अलावा वर्तमान में भी खुलना डिवीजन में नरैल-2 क्षेत्र से सांसद है। साल 2024 के शुरूआत में हुए आम चुनाव में उन्होंने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की थी। इसी के कारण प्रदर्शनकारियों ने उनके घर को आग के हवाले कर दिया। साथ ही जमकर तोड़फोड़ भी की गई।

मुर्तजा का क्रिकेट करियर

मशरफे मुर्तजा ने बांग्लादेश क्रिकेट के लिए कुल 220 वनड, 36 टेस्ट और 54 T20 मैच खेला हैं। वनडे मैच में में उन्होंने कुल 270 विकेट हासिल किए हैं और 1787 रन बनाए हैं। इसके अलावा टेस्ट में कुल 78 विकेट लेने के साथ 797 रन बनाए हैं। जबकि T20 में कुल 42 विकेट के साथ 377 रन बनाए हैं। इसके अलावा मशरफे मुर्तजा कुल 117 मैचों में कप्तानी भी कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button