बिहार के पूर्व डिप्टी CM और पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी का निधन, दिल्ली AIIMS में ली अंतिम सांस

भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का 72 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह पिछले कुछ समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उन्होंने दिल्ली के AIIMS अस्पताल में आखिरी सांस ली। सुशील मोदी के निधन की खबर से भारतीय जनता पार्टी और उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई।

पटना. भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का 72 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह पिछले कुछ समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उन्होंने दिल्ली के AIIMS अस्पताल में आखिरी सांस ली। सुशील मोदी के निधन की खबर से भारतीय जनता पार्टी और उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई।

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने X पर लिखा, “बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी जी के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि। यह बिहार भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है।”

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जताया शोक

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने X पर लिखा, “भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी अब हमारे बीच नहीं रहे । पूरे भाजपा संगठन परिवार के साथ-साथ मेरे जैसे असंख्य कार्यकताओं के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है । अपने संगठन कौशल,प्रशासनिक समझ और सामाजिक राजनीतिक विषयों पर अपनी गहरी जानकारी के लिए वे हमेशा याद किए जाएंगे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिरशांति और परिजनों को इस शोक की घड़ी में सम्बल प्रदान करें।”

भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने जताया शोक

बता दें कि, सुशील मोदी को बीते छह महीने से कैंसर था। खुद को कैंसर होने की जानकारी उन्होंने अपने एक एक्स पोस्ट में 3 अप्रैल को दी थी। उनके निधन की जानकारी बिहार के मौजूदा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दी। सुशील कुमार मोदी का जन्म 5 जनवरी 1952 को बिहार की राजधानी पटना में हुआ था। उनके पिता मोती लाल मोदी और माता का नाम रत्ना देवी था।

Related Articles

Back to top button