यूपी की सियासत में पूर्व IAS दिव्या मित्तल की एंट्री, बोलीं- चलिए, हिसाब मांगते हैं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नया चेहरा सामने आया है। प्रशासनिक सेवा छोड़ने के बाद पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल अब राजनीति में उतरने जा रही हैं। हाल ही में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) लेने वाली मित्तल ने जनता की आवाज बनने का ऐलान किया है।

‘हिसाब चाहिए, न्याय चाहिए’

मिर्जापुर और देवरिया समेत कई जिलों में जिलाधिकारी (DM) रह चुकीं दिव्या मित्तल ने कहा, “हिसाब चाहिए, न्याय चाहिए, डरना नहीं है।” अपने राजनीतिक सफर का संकेत देते हुए उन्होंने साफ किया कि वह राजनीति किसी दल के साथ नहीं, बल्कि जनता के साथ करेंगी। अफसर के तौर पर जिलों की कमान संभालने के बाद अब वह जनता के मुद्दों पर सवाल उठाने की तैयारी में हैं। उनका आह्वान है—”चलिए, हिसाब मांगते हैं।”

Related Articles

Back to top button