साहित्य के क्षेत्र में फ्रांस की लेखिका एनी एनॉक्स को मिला 2022 का नोबेल, 82 साल की आयु में हुईं नोबेल से सम्मानित

एनी एनॉक्स अपने बेबाक लेखन के लिए जानी जाती हैं. साहित्य के क्षेत्र में एनी एनॉक्स को उनके ला प्लास नामक पुस्तक के लिए नोबेल से सम्मानित किया गया है. स्वीडिश एकेडेमी द्वारा अपने एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि,"साहित्य को लेकर उनका काम समझौता नहीं है. वह सीधे-सपाट शब्दों में अपनी भाषा शैली का अमिट प्रभाव छोड़ती हैं."

फ्रांस की मशहूर लेखिका एनी एनॉक्स को साल 2022 का साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार दिया गया. गुरूवार को साहित्य के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा करते हुए नोबेल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह अपडेट किया कि “साहित्य में 2022 #NobelPrize को फ्रांसीसी लेखिका एनी एर्नॉक्स को” साहस और नैदानिक ​​​​तीक्ष्णता के लिए सम्मानित किया गया है, जिसके साथ वह व्यक्तिगत स्मृति की जड़ों, व्यवस्थाओं और सामूहिक प्रतिबंधों को उजागर करती हैं.”

एनी एनॉक्स अपने बेबाक लेखन के लिए जानी जाती हैं. साहित्य के क्षेत्र में एनी एनॉक्स को उनके ला प्लास नामक पुस्तक के लिए नोबेल से सम्मानित किया गया है. स्वीडिश एकेडेमी द्वारा अपने एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि,”साहित्य को लेकर उनका काम समझौता नहीं है. वह सीधे-सपाट शब्दों में अपनी भाषा शैली का अमिट प्रभाव छोड़ती हैं.”

संस्था के बयान में आगे कहा गया है कि “बड़े साहस और नैदानिक ​​तीक्ष्णता के साथ, एनी एर्नॉक्स ने समाज के तमाम वर्गों की अनुभव, उनकी पीड़ा को प्रकट किया है. उन्होंने शर्म, अपमान, ईर्ष्या आदि के परेह होकर अपनी लेखनी से नोबेल के रूप में अपने लिए एक बेहद सराहनीय और स्थायी सम्मान हासिल किया है.”

बता दें कि साल 1901 से लगातार साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार दिया जा रहा है. इस तरह अब तक 114 बार साहित्य के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा हुई हैं. साल 1914, 1918, 1935, 1940, 1941, 1942 और 1943 में साहित्य के क्षेत्र में नोबेल की घोषणा नहीं की गई थी.

इन सात वर्षों को छोड़कर अब तक 114 बार साहित्य का नोबेल दिया जा चूका है. नोबेल फाउंडेशन द्वारा जारी अपने एक आधिकारिक बयान में यह कहा गया है कि “ये सात वर्ष प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान के हैं इसलिए इन वर्षों में कम नोबेल पुरस्कार दिए गए थे.”

Related Articles

Back to top button
Jak rodinné hádky Domácí výroba tvarohu: Jak se Jak rychle odstranit slimáky na