बीजेपी में विभीषण से लेकर अखिलेश के नए सलाहकार तक, संजय निषाद ने खूब करी खिंचाई

गोरखपुर में निषाद पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री डा. संजय निषाद ने बड़ा बयान दिया है।

गोरखपुर में निषाद पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री डा. संजय निषाद ने बड़ा बयान दिया है। संजय निषाद ने बीजेपी के अंदर विभीषणों की मौजूदगी की ओर ध्यान केंद्रित किया है। उन्होंने कहा कि ये वहीं लोग हैं जिन्होंने लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में पार्टी की हार में अपनी भूमिका अदा की है। संजय निषाद का कहना है कि निषादों को लेकर भी बीजेपी को गुमराह करने वाले विभीषण हैं। जिसकी वजह से बीजेपी 40 से ज्यादा सीटें हार चुकी है। इन लोगों की वजह से उनके बेटे को भी हार का सामना करना पड़ा था। उनका कहना है कि उस पर कार्रवाई नहीं हुई तो 2027 में भी नुकसान होगा अगर कार्रवाई नहीं की गई ऐसे लोगों के खिलाफ। कुल मिलाकर संजय निषाद का कहना यही था कि ये जो भी लोग हैं वो बीजेपी के अपने नहीं हैं। दूसरा अलग-अलग दलों से आए हुए हैं।

अखिलेश पर भी जमकर बरसे

समाजवादी पार्टी प्रमुख जब संगम में डुबकी लगाई तो उसपर भी संजय निषाद ने प्रतिक्रिया दी उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने प्रयागराज के महाकुंभ मेले में पहुंचे। “मैं तो बधाई दूंगा। कम से कम सलाहकार बदल लिया। नहीं तो शकुनी मामा थे तो रोज उल्टा ही होता था। आज कम से कम लगता है कि कृष्ण जैसा सलाहकार मिल गया है। संजय निषाद ने आगे कहा कि प्रयागराज की धरती मतलब निषादराज की धरती। सौभाग्यशाली हैं हमलोग की जंगल को काटकर मंगल बनाया। 56 फुट की भगवान राम और निषादराज की मूर्ति लगाई।

Related Articles

Back to top button