कानपुर में 60 होटल-रेस्टोरेंट FSDA की छापेमारी, एक्सपायर फूड मिलने पर बड़ा एक्शन

कानपुर: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की टीम ने कानपुर में होटल-रेस्टोरेंट्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। लखनऊ से आई FSDA की टीम ने शहर में करीब 60 होटल और रेस्टोरेंट पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई की जांच की। जांच के दौरान कई जगहों पर भारी अनियमितताएं और गंदगी मिलने पर कार्रवाई की गई। टीम ने नियमों का पालन नहीं करने वाले 5 होटल-रेस्टोरेंट के लाइसेंस निलंबित कर दिए।

छापेमारी के दौरान माल रोड स्थित काके की हट्टी में एक्सपायर हो चुकी खाद्य सामग्री मिलने की बात सामने आई। इसके अलावा वेज और नॉनवेज खाद्य सामग्री को एक ही फ्रिज में रखा गया था। खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर टीम ने मौके पर कार्रवाई की। वहीं, अल शमीम फूड कोर्ट में भी एक्सपायरी सामग्री मिलने की जानकारी सामने आई।

FSDA की टीम ने होटल-रेस्टोरेंट में खाद्य सामग्री के रखरखाव, साफ-सफाई और सुरक्षा मानकों की जांच की। अधिकारियों की कार्रवाई के बाद होटल-रेस्टोरेंट संचालकों में हड़कंप मच गया। विभाग की ओर से नियमों का पालन सुनिश्चित करने और ग्राहकों को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

इस कार्रवाई में सामने आई अनियमितताओं के बाद 5 होटल-रेस्टोरेंट के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई से शहर के होटल और रेस्टोरेंट संचालकों के बीच भी हलचल बढ़ गई है।

Related Articles

Back to top button