रवा इडली मंगाई और बिना खाए IED वाला बैग छोड़ गया…ये है रामेश्वरम कैफै ब्लास्ट की पूरी कहानी

फोरेंसिक टीम और एनआईए की टीम ब्लास्ट की जांच में जुटी हुई है। फुटेज से ही शख्स की पहचान की गई। संदिग्ध ने यह बैग एक महिला के पीछे छोड़ा था।

बेंगलुरू के फेमस रामेश्वरम कैफे में कल हुए जोरदार धमाके का खुलासा हो गया है। जांच टीम सीसीटीवी से आरोपी की तलाश कर रही है। संदिग्ध पहचान 28 से 30 साल के व्यक्ति के रूप में हुई है। संदिग्ध कैफे में आया और रवा इडली के लिए एक कूपन खरीदा। लेकिन इडली खाए बिना ही कैफे से चला गया। एक बैग में आईईडी वहीं छोड़ दिया था, जिसमें एक घंटे का टाइमर लगाकर लगाया था। एक घंटे के बाद जोरदार धमाका हुआ। धमाके में 9 लोग जख्मी हो गए। पुलिस संदिग्ध की तलाश में जुटी गई है।

सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान

फोरेंसिक टीम और एनआईए की टीम ब्लास्ट की जांच में जुटी हुई है। फुटेज से ही शख्स की पहचान की गई। संदिग्ध ने यह बैग एक महिला के पीछे छोड़ा था, जो अपने छह ग्राहकों के साथ बैठी थी। ब्लास्ट दोपहर करीब एक बजे के आसपास हुआ। जिससे एलपीजी सिलेंडर में आग लग गई।

प्रत्यदर्शियों ने क्या बताया?

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी जांच शुरू कर दी। हालांकि, अग्निशमन और अधिकारियों के पहुंचने से पहले आग बुझ चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, कैफे के बाहर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे, तभी जोरदार धमाका हुई। उस समय अंदर करीब 40 लोग मौजूद थे। ब्लास्ट होते ही चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। अंदर से लोग बाहर भागे। उस समय सभी को लगा कि सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है। इसके बाद पहुंची एंबुलेंस और दमकल की टीम ने बचाव कार्य शुरू किया।

Related Articles

Back to top button