
नई दिल्ली; G 20 समूह के नेताओं की बैठक का आज अंतिम दिन है. आखिरी दिन की बैठक प्रारंभ होने ले पहले सभी देशों के राष्ट्राध्यक्ष राजघाट स्थित बापू की समाधि पर पुष्पांजलि करने पहुंचे. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी नेताओं का खादी शॉल पहनाकर स्वागत किया. साथ ही पीएम मोदी ने सभी G 20 नेताओं को महात्मा गांधी से जुड़ी चीजों के बारे में जानकारी दी.
#WATCH भारत में जी 20 शिखर सम्मेलन: राष्ट्राध्यक्षों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों ने दिल्ली के राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और पुष्पांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/j866fbpT3i
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 10, 2023
राजघाट स्थित महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे नेताओं में राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जुगनाथ, बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज, सिंगापुर, नीदरलैंड, नाइजीरिया के पीएम सहित कई नेता मौजूद रहे.
G20 समूह के नेताओं द्वारा बापू को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पीएम मोदी ने एक ट्वीट किया, पीएम ने लिखा कि “राजघाट पर जी 20 परिवार ने शांति, सेवा, करुणा और अहिंसा के प्रतीक महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की. जैसे-जैसे विविध राष्ट्र एकजुट हो रहे हैं, गांधी जी के शाश्वत आदर्श सामंजस्यपूर्ण, समावेशी और समृद्ध वैश्विक भविष्य के लिए हमारी सामूहिक दृष्टि का मार्गदर्शन करते हैं.”
भारत में जी 20 शिखर सम्मेलन | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "राजघाट पर जी 20 परिवार ने शांति, सेवा, करुणा और अहिंसा के प्रतीक महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। जैसे-जैसे विविध राष्ट्र एकजुट हो रहे हैं, गांधी जी के शाश्वत आदर्श सामंजस्यपूर्ण, समावेशी और समृद्ध… pic.twitter.com/xSLMF2RHrz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 10, 2023









