Gallantry Awards 2021 : चीन को धूल चटाने वाले कर्नल संतोष बाबू को महावीर चक्र, देश के शहीदों के शौर्य का हुआ सम्मान…

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को हुए कार्यक्रम में लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सेना का बहादुरी के साथ सामना करने वाले कर्नल संतोष बाबू को मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित किया। बता दें, यह सम्मान उनकी मां और पत्नी को सौंपा गया। कर्नल संतोष बाबू गलवान घाटी में ऑब्जर्वेशन पोस्ट पर तैनात थे, उसी समय चीनी सेना ने भारत पर हमला किया, जिसके बाद संतोष बाबू ने आगे बढ़कर दुश्मन का सामना किया और देश के लिए शहीद हो गए।

बता दें इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति ने सूबेदार संजीव कुमार को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया, सूबेदार संजीव कुमार की पत्नी ने कीर्ति चक्र ग्रहण किया। पैरा स्पेशल फोर्स के सूबेदार संजीव कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान जम्मू-कश्मीर में एक ऑपरेशन के लिए मिला। इसमें उन्होंने एक आतंकवादी को मार गिराया और दो को घायल कर दिया। आतंकियों से लड़ते हुए वे शहीद हो गए।

वही, गलवान घाटी में ऑपरेशन स्नो लेपर्ड के दौरान चीन की सेना से डटकर मुकाबला करने और वीरता दिखाने के लिए सूबेदार नुदुराम सोरेन को वीर चक्र से सम्मानित किया गया, उनकी पत्नी ने राष्ट्रपति के हाथों सम्मान ग्रहण किया।  

Related Articles

Back to top button