Voting के लिए दिल्ली पहुंचा गांधी परिवार, मां सोनिया संग सेल्फी लेते नजर आए Rahul Gandhi

मतदान के बाद राहुल अपनी मां सोनिया गांधी के साथ सेल्फी लेते हुए नजर आए। इस दौरान राहुल ने X पर पोस्ट करते हुए BJP सरकार पर निशाना भी साधा है।

लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण की वोटिंग शुरू हो चुकी है। सुबह से ही जारी इस मतदान को लेकर देश भर में हलचल तेज है। इस बीच दिल्ली में कई बड़े चेहरों ने मतदान करते हुए लोगों को जागरूक किया। इसी क्रम में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी भी अपने परिवार के साथ मतदान करने राजधानी दिल्ली पहुंची है। जहां उनके साथ पार्टी सांसद राहुल गांधी संग उनकी बहन प्रियंका गांधी भी नजर आई।

इस बीच मतदान के बाद राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के साथ सेल्फी लेते हुए नजर आए। इस दौरान राहुल ने X पर पोस्ट करते हुए BJP सरकार पर निशाना भी साधा है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा कि, “देशवासियों! पहले पांच चरणों के मतदान में आपने झूठ, नफ़रत और दुष्प्रचार को नकार कर अपने जीवन से जुड़े ज़मीनी मुद्दों को प्राथमिकता दी है। आज छठे चरण का मतदान है और आपका हर वोट सुनिश्चित करेगा कि, “युवाओं के लिए 30 लाख खाली सरकारी पदों पर भर्ती और 1 लाख रुपए साल की पहली नौकरी पक्की योजना शुरू हो जाए। गरीब परिवार की महिलाओं के खातों में 8,500 रुपए महीना आने लगे। किसान कर्ज़ मुक्त हों और उन्हें फसल पर सही MSP मिले। मजदूरों को 400 रुपए का दैनिक मेहनताना मिले। आपका वोट आपके जीवन को बेहतर बनाने के साथ-साथ लोकतंत्र और संविधान की रक्षा भी करेगा।”

लोगों से की वोटिंग की अपील

राहुल ने कहा कि मां और मैंने लोकतंत्र के इस महापर्व में वोट डाल कर अपना योगदान दिया। आप सब भी बड़ी संख्या में घरों से बाहर निकलिए, अपने अधिकार और परिवार के भविष्य के लिए वोट कीजिए।

Related Articles

Back to top button