Gorakhpur News: कोचिंग से घर लौट रही छात्रा से दरिंदगी, केस दर्ज

यूपी के मुखिया के सांसदी क्षेत्र से आया हैं.. जहां गुलरिहा थाना क्षेत्र में कोचिंग पढ़कर एक छात्रा घर जा रही थी.. इसके बाद.....

Gorakhpur News: आखिर कब तक बच्चियां हैवानों की दरिंदगी का शिकार होती रहेंगी.. क्या इसका कोई हल नहीं हैं.. प्रशासन इस पर कुछ करता क्यों नहीं… सवाल तो बहुत हैं पर जवाब एक का नहीं… ताजा मामला यूपी के मुखिया के सांसदी क्षेत्र से आया हैं.. जहां गुलरिहा थाना क्षेत्र में कोचिंग पढ़कर एक छात्रा घर जा रही थी.. इसके बाद दो युवक छात्रा का पीछा करते हैं और छात्रा से दोनों युवक सामूहिक दुष्कर्म करते हैं.. उसके बाद जब मामले की जानकारी पीड़िता की मां को हुई तो पीड़िता की मां आरोपियों के घर शिकायत लेकर गई. हालांकि छात्रा की मां के साथ मारपीट की गई और भगा दिया गया.. इस मामले की जानकारी पीड़िता की मां ने पुलिस को दी.. पुलिस ने कार्रवाई नहीं की. इसके बाद छात्रा की मां ने एसएसपी से मिलकर शिकायत की। उनके आदेश पर तुरंत ही केस दर्ज किया गया।

वही छात्रा की मां ने पुलिस को बताया है कि उनकी 15 वर्षीय बेटी दसवीं की छात्रा है। पति बाहर रहकर काम करते हैं। बेटी स्कूल से छूटने के बाद कोचिंग पढ़कर शाम छह बजे तक घर आती है। आने के दौरान घटना हुई।

आपको बता दें कि पुलिस की शुरुआती जांच में पहले से ही लड़की और आरोपी के बीच संबंधों की जानकारी मिली है। पुलिस के मुताबिक तीन सितंबर को गुलरिहा थाने में मुख्य आरोपी निखिल विश्वकर्मा, साथी किशन नारायण सिंह पर केस दर्ज किया। इसके अलावा मारने-पीटने के आरोप में किशन के भाई राज नारायण सिंह व उसके पिता जगदीश नारायण सिंह के विरुद्ध भी केस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही सीओ गोरखनाथ योगेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियो के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट और एससी-एसटी का केस दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button