
डेस्क : कोलकाता में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान उद्योगपति गौतम अडानी ने पश्चिम बंगाल के विकास के लिए एक ऐतिहासिक और मेगा निवेश योजना का ऐलान किया है. पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की उपस्थिति में ‘अडानी आरोग्य मंदिर’ की आधारशिला रखी गई। इस अवसर पर गौतम अडानी ने ऐलान किया कि राज्य में विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए अडानी ग्रुप वर्ष 2035 तक 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक का कुल निवेश करेगा।
कोलकाता – अदाणी आरोग्य मंदिर का शिलान्यास
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) September 24, 2026
➡️अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने शिलान्यास किया
➡️प्रसिद्ध काली मंदिर में गौतम अदाणी ने पूजा की
➡️2,000 बिस्तरों वाला अदाणी आरोग्य मंदिर
➡️अस्पताल में आधे बिस्तर गरीब मरीजों के लिए आरक्षित
➡️पश्चिम बंगाल के सीएम भी कार्यक्रम में… pic.twitter.com/Ae01JS8sYH
कोलकाता में बनने वाला ‘अडानी आरोग्य मंदिर’ एक अत्याधुनिक, गैर-लाभकारी (नॉट-फॉर-प्रॉफिट) चिकित्सा संस्थान होगा, जिसमें 2,000 बिस्तरों की क्षमता होगी। इसमें से एक हजार बिस्तर समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए आरक्षित होंगे, जो राज्य और केंद्र सरकार की स्वास्थ्य बीमा योजनाओं के तहत पात्र होंगे। इस मेडिकल कॉलेज, अस्पताल और रिसर्च सेंटर के निर्माण पर 4,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जाएगा, जिससे स्वास्थ्य क्षेत्र में 10,000 से अधिक नए रोजगार सृजित होने की उम्मीद है।
स्वास्थ्य के अलावा बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए अडानी ग्रुप बंदरगाहों, लॉजिस्टिक्स, बिजली उत्पादन, ट्रांसमिशन, ग्रीन सीमेंट, और हाइपरस्केल डेटा सेंटर जैसे विभिन्न क्षेत्रों में 1 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसके साथ ही, ऐतिहासिक राइटर्स बिल्डिंग के पुनरुद्धार, कुमारटुली घाट के सौंदर्यीकरण और कोलकाता की विश्व प्रसिद्ध दुर्गा पूजा की कला को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने में भी सहयोग का संकल्प लिया गया है। गौतम अडानी ने कहा कि बंगाल केवल एक निवेश गंतव्य नहीं है, बल्कि यह उनकी दूसरी कर्मभूमि बनने जा रहा है।









