गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी इलाके में पति ने पत्नी और उसके प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी वारदात के बाद फरार है, पुलिस तलाश में जुटी है।

गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के रामपार्क इलाके में डबल मर्डर की सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी राशिद ने अपनी पत्नी शबनम और उसके प्रेमी फहीम को घर में ही गोली मार दी। बताया जा रहा है कि तीनों ने पहले साथ बैठकर खाना खाया, जिसके बाद किसी बात को लेकर विवाद हुआ और आरोपी ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया।

खाना खाने के बाद हुआ विवाद, फिर चली गोलियां
सूत्रों के अनुसार, घटना से पहले माहौल सामान्य था, लेकिन अचानक विवाद बढ़ गया और राशिद ने गुस्से में आकर दोनों पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से शबनम और फहीम की मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात के बाद फरार हुआ आरोपी
डबल मर्डर को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस जांच में जुटी, आरोपी की तलाश जारी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी राशिद की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button