ऐतिहासिक जीत की तरफ सपा के सुधाकर, जनता ने दारा को नकारा

घोसी उपचुनाव में सपा को जबरदस्त बहुमत मिला है। बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान करारी शिकस्त की ओर अग्रसर हैं।

उत्तर प्रदेश की घोसी उपचुनाव सीट पर बीजेपी-सपा प्रत्याशी के बीच मतगणना जारी है। 29वें राउंड के मतों की गणना का परिणाम जारी हो चुका है। जिसमे सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह 49 हजार वोट से आगे हैं। उन्होने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर बढ़त बना ली है।

बता दें कि 239 मतदान केंद्र के 455 बूथों पर मंगलवार को मतदान हुआ था। इस सीट पर भाजपा के दारा सिंह चौहान का सपा के सुधाकर सिंह से मुकाबला है। दारा सिंह की कड़ी परीक्षा थी, क्योंकि वह सपा की विधायकी से इस्तीफा देकर भाजपा में आए हैं। इसके बाद बीजेपी ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया। लेकिन जनता ने उनको सिरे से नकार दिया है।

घोसी उपचुनाव में सपा को जबरदस्त बहुमत मिला है। सपा के सुधाकर सिंह ऐतिहासिक जीत की तरफ हैं, तो वहीं बीजेपी प्रत्याशी दारा चौहान करारी शिकस्त की ओर हैं। 29वें राउंड में सुधाकर 49 हजार वोट से आगे चल रहे हैं।

Related Articles

Back to top button