घोसी का घमासान: अखिलेश यादव खुद मैदान में उतरे, सपा प्रत्याशी के लिए मागेंगे वोट, करेंगे जनसभा

उत्तर प्रदेश में घोसी उपचुनाव को लेकर सियासी घमासान जारी है। समाजवादी पार्टी और भाजपा के लिए घोसी विधानसभा सीट प्रतिष्ठा की सीट बन गई है। घोसी उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में सपा प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज घोसी में चुनाव प्रचार और रैली करेंगे।

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में घोसी उपचुनाव को लेकर सियासी घमासान जारी है। समाजवादी पार्टी और भाजपा के लिए घोसी विधानसभा सीट प्रतिष्ठा की सीट बन गई है। घोसी उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में सपा प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज घोसी में चुनाव प्रचार और रैली करेंगे। अखिलेश यादव जनसभा कर सपाईयों में जोश भरेंगे। वहीं सपा छोड़कर भाजपा में गए बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर बड़ा हमला बोलेंगे। बता दें, घोसी में प्रो. रामगोपाल और शिवपाल यादव पहले से ही चुनाव प्रचार में जुटे हैं।

सपा प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आज मऊ दौरा है। अखिलेश यादव घोसी विधानसभा में चुनाव प्रचार करेंगे। सपा प्रत्याशी के समर्थन में अखिलेश की जनसभा होगी। अखिलेश यादव आज बापू इंटर कॉलेज मैदान में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह के लिए जनसभा करेंगे। घोसी विधानसभा सीट के लिए समाजवादी पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। सपा के वरिष्ठ नेता एवं महासचिव रामगोपाल यादव और शिवपाल यादव घोसी में डेरा डाले हुए हैं। वहां सपा के बड़े नेता घर-घर जाकर सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह के लिए वोट की अपील कर रहे हैं।

घोसी की विधानसभा सीट सपा और I.N.D.I.A गठबंधन के लिए प्रतिष्ठा की सीट बन गई है। घोसी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह को कांग्रेस, रालोद और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने खुला समर्थन दिया है। बता दें, ये सभी इंडिया गठबंधन के घटक दल हैं। सभी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के खिलाफ माहौल बनाने के लिए सपा प्रत्याशी को जिताने का आह्वान किया है। बता दें, घोसी विधानसभा सीट पर 5 सितंबर को वोटिंग होगी और 8 सितंबर को नतीजे आएंगे।

Related Articles

Back to top button