“घूसखोर पंडत” विवाद, निर्देशक नीरज पांडे ने हटाया सभी प्रमोशनल मटीरियल

मनोरंजन डेस्क : बढ़ते विवाद और कानूनी कार्रवाई के बीच, फिल्म “घूसखोर पंडत” से जुड़ी सबसे अहम खबर सामने आई है। फिल्म के निर्देशक नीरज पांडे ने निर्णय लिया है कि फिल्म का सारा प्रमोशनल मटीरियल हटाया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, FIR दर्ज होने और लगातार विरोध के बाद यह कदम उठाया गया। इसके तहत फिल्म के पोस्टर, ट्रेलर और डिजिटल प्रचार सामग्री को हटाया जा रहा है।

पुलिस जांच भी जारी है और मामले की तह तक जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिल्म से जुड़े सभी विवादित पहलुओं की समीक्षा की जा रही है और कानूनी कार्रवाई जारी है।इस कदम के बाद यह स्पष्ट है कि निर्माता विवाद को बढ़ने से रोकने और कानूनी जिम्मेदारी से बचने के लिए सतर्क कदम उठा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button