दूसरे लड़के से शादी करने जा रही थी प्रेमिका, शादी से पहले ही सिरफिरे आशिक ने मारी गोली, मौत

झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में रविवार रात को एक ब्यूटी पार्लर के अंदर दुल्हन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Jhansi News: दुल्हन ने प्रेमी को धोखा दिया तो प्रेमी ने गोली मार दिया। इसके बाद आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया. जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रेमी अभी फरार है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई है। 

क्या था पूरा मामला?

झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में रविवार रात को एक ब्यूटी पार्लर के अंदर दुल्हन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शादी से चंद घंटे पहले दुल्हन शादी के लिए तैयार होने आई थी। उसके गांव का ही एक युवक आया और दुल्हन से साथ चलने को कहा। दुल्हन के इनकार करने पर प्रेमी युवक ने ब्यूटी पार्लर के अंदर घुसकर गोली मार दी। गांव के लोगों के मुताबिक युवक एक तरफा प्यार करता था।

 सूचना मिलते ही झांसी के एसएसपी राजेश एस मौके पर पहुंचे और टीमों का गठन कर तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। लेकिन आरोपी दीपक पुलिस की पकड़ से बाहर है। लड़की मध्य प्रदेश के दतिया जिले के सोनागिर इलाके में बरगाय गांव के रहने वाले राजकुमार अहिरवार की 20 वर्षीय बेटी काजल है। आरोपी पड़ोसी दीपक। अहिरवार से उसकी बातचीत होती थी। दीपक उसको पसंद करता था और शादी करना चाहता था। मगर काजल और उसका परिवार शादी के लिए राजी नहीं था।

परिजनों ने काजल की शादी झांसी के चिरगांव के सिमथरी गांव में रहने वाले राज से तय कर दी। रविवार को दोनों की शादी झांसी के खोडन में स्थित निशा गार्डन में होनी थी। इसके लिए काजल अपने परिवार के साथ रविवार शाम को ही मैरिज हॉल में पहुंच गई थी। जहां पार्लर के अंदर घुकर सिरफिरे आशिक ने दुल्हन को  गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button