GIS 2023: इन्वेस्टर्स समिट का आज तीसरा दिन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत कई दिग्गज होंगे शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 2 दिवसीय दौरे पर आज रविवार को उत्तर प्रदेश आएंगी। लोक भवन में शाम 6 बजे होगा राष्ट्रपति का अभिनंदन समारोह होगा। यूपी जीआईएस समापन सत्र में भी द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 2 दिवसीय दौरे पर आज रविवार को उत्तर प्रदेश आएंगी। लोक भवन में शाम 6 बजे होगा राष्ट्रपति का अभिनंदन समारोह होगा। यूपी जीआईएस समापन सत्र में भी द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी। 13 फरवरी को अंबेडकर विवि के 10वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को करीब 32 लाख करोड़ रुपये के ऐतिहासिक निवेश प्रस्ताव जुटाने वाले तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (UP GIS-2023) का शुभारंभ किया था जिसका राष्ट्रपति आज समापन करेंगी।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित हो रहे ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में देश दुनिया के तमाम दिग्गज उद्योगपतियों का जमावड़ा लगा हुआ है। लखनऊ के वृंदावन योजना स्थित वाल्मीकि मुख्य हॉल में आयोजित यूपी जीआईएस-2023 के उद्घाटन सत्र में मौजूद देश-दुनिया के दिग्गज उद्यमियों-निवेशकों से मुखातिब पीएम मोदी ने सबको उत्तर प्रदेश में निवेश का आमंत्रण किया।

तीसरे दिन समिट के समापन समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामयी उपस्थिति होगी। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, हरदीप सिंह पुरी, निर्मला सीतारमन, अनुराग सिंह ठाकुर, राव इंद्रजीत सिंह, धर्मेन्द्र प्रधान, पीयूष गोयल, नितिन गडकरी और सोम प्रकाश विभिन्न सेशन्स में शामिल होने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button
Live TV