Goa Night Club अग्निकांड : लूथरा ब्रदर्स गिरफ़्तार, पासपोर्ट रद्द

नाइट क्लब में लगी अग्निकांड पर बड़ी खबर सामने आई हैं। पुलिस ने फरार नाइटक्लब मालिक सौरभ और गौरव लूथरा को थाईलैंड से हिरासत में लिया। दोनों अब भारत लाए जाएंगे। एयरपोर्ट पर लैंड होते ही गिरफ्तारी होगी। विदेश मंत्रालय ने पहले ही दोनों के पासपोर्ट निलंबित कर दिए थे।

Goa: नाइट क्लब में लगी अग्निकांड पर बड़ी खबर सामने आई हैं। पुलिस ने फरार नाइटक्लब मालिक सौरभ और गौरव लूथरा को थाईलैंड से हिरासत में लिया। दोनों अब भारत लाए जाएंगे। एयरपोर्ट पर लैंड होते ही गिरफ्तारी होगी। विदेश मंत्रालय ने पहले ही दोनों के पासपोर्ट निलंबित कर दिए थे।

बता दे कि दोनों थाईलैंड से भागने की फिराक में थे, बुधवार देर शाम विदेश मंत्रालय ने दोनों के पासपोर्ट रद्द कर दिया गया था। दोनों को ट्रेस किया जा रहा था। उन्हें थाईलैंड के उस स्पॉट पर ट्रैक किया गया, जहां पर सबसे ज्यादा टूरिस्ट रुकते हैं।

आग और नाइटक्लब की जानकारी

लूथरा ब्रदर्स ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइटक्लब के मालिक हैं, जहां आग में 25 लोगों की मौत हुई। फरार होने के लिए उन्होंने थाईलैंड में रिजॉर्ट के होम स्टे में ठहरना चुना। होटल में बायोमैट्रिक जांच से बचने के लिए यह विकल्प अपनाया गया।

अग्रिम जमानत याचिका खारिज

दिल्ली की अदालत ने लूथरा भाईयों की चार सप्ताह की अग्रिम जमानत की अर्जी खारिज कर दी। पुलिस ने अदालत में बताया कि आग लगने के समय दोनों भाई थाईलैंड के लिए उड़ान भर चुके थे।

अन्य गिरफ्तारियां

नाइटक्लब के अन्य मालिक और कर्मचारी भी गिरफ्तार: अजय गुप्ता, राजीव मोदक, विवेक सिंह, राजीव सिंघानिया, रियांशु ठाकुर और भरत कोहली।

Related Articles

Back to top button