गोलकीपर PR Sreejesh ने मेडल जीतने के हॉकी को कहा अलविदा, जानें उनकी उपलब्धियां और अवार्ड

भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने अपने करियर में कई अवार्ड जीते हैं। उन्होंने तीन बार 2014, 2021 और 2023 हॉकी इंडिया बलजीत सिंह अवार्ड फॉर गोलकीपर ऑफ द ईयर जीता।

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को 2-1 के अंतर से मात देकर ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। इसी के साथ हॉकी के गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने हॉकी से संन्यास ले लिया है। पूरे टूर्नामेंट में श्रीजेश ने कमाल का प्रदर्शन किया था। दरअसल, उन्होंने मैच से पहले ही एक भावुक नोट लिखकर यह बता दिया था कि स्पेन के खिलाफ उनका आखिरी मुकाबला होगा।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था शेयर

ब्रॉन्ज मेडल के लिए स्पेन से भिड़ंत के पहले ही गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर की थी। इस दौरान उन्होंने हॉकी से अलविदा की बात कही थी। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि जब मैं आखिरी बार पोस्ट के बीच खड़ा हूं, तो मेरा दिल कृतज्ञता और गर्व से भर गया है। साथ ही लिखा कि एक युवा लड़के से लेकर भारत के सम्मान की रक्षा करने वाले व्यक्ति तक का यह सफर असाधारण से कम नहीं है। इतना ही नहीं उन्होंने लिखा कि आज मैं आखिरी मैच खेलूंगा। इसके अलावा उन्होंने साथ खड़े रहने और विश्वास करने के लिए भारत को शुक्रिया किया है।

4 ओलंपिक गेम्स खेल चुके श्रीजेश

पीआर श्रीजेश ने हॉकी के लिए साल 2006 साउथ एशियन गेम्स में डेब्यू किया था। उनकी भूमिका भारतीय हॉकी टीम में दीवार की तरह थी। उन्होंने अपने करियर में 300 से ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। इस दौरान एशियन गेम्स में 2 बार गोल्ड मेडल जीता। आपको बता दें उन्होंने 4 ओलंपिक गेम्स का हिस्सा रह चुके हैं, जिसमें लंदन 2012, रियो 2016, टोक्यो 2020 और पेरिस 2024 शामिल है। उनके गोलकीपर रहते हुए पेरिस ओलंपिक 2024 के अलावा भारत ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में भी ब्रॉन्ज मेडल जीता है।

पीआर श्रीजेश ने जीते इतने अवार्ड

भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने अपने करियर में कई अवार्ड जीते हैं। उन्होंने तीन बार 2014, 2021 और 2023 हॉकी इंडिया बलजीत सिंह अवार्ड फॉर गोलकीपर ऑफ द ईयर जीता। इसके साथ ही 2015 में अर्जुन अवार्ड, 2015 में हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर अवार्ड फॉर प्लेयर ऑफ द ईयर (पुरुष), 2017 में पद्मश्री अवार्ड, 2021 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड, 2020-21 FIH बेस्ट गोलकीपर ऑफ द ईयर और 2021-22 में भी FIH बेस्ट गोलकीपर ऑफ द ईयर अवार्ड मिला है।

Related Articles

Back to top button