काशी में देवलोक के देवताओं ने मनाई दीपावली, सीएम योगी हुए देव दीपावली में शामिल, पीएम मोदी ने सांझा की तस्वीर…

काशी में देवदीपावली के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध दशाश्वमेध और शीतला घाट पर होने वाली आरती को ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित किया गया।

वाराणसी– कार्तिक पूर्णिमा पर देवलोक से आए देवताओं ने महादेव की नगरी काशी में दीपावली का पर्व मनाया। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन देवताओं के इस दीपावली को देवदीपावली कहा जाता है। जिसे देखने के लिए देश – विदेश से आए करीब 10 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे।

सुबह से गंगा में स्नान और पूजन के बाद शाम होते ही मां गंगा की अद्भुत भव्य आरती देखने के लिए घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। वहीं इस बार देवदीपावली में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथन पहुंचे और पहला दीप जलाकर देवदीपावली के दीपोत्सव की शुरुआत की।

सीएम योगी के दीप जलाते ही काशी के घाटों पर लाखों दीप जलाए गए। वहीं वाराणसी के सांसद एवं देश के प्रधानमंत्री भी खुद को इस भव्यता और दिव्यता से दूर न रख पाए और ऑनलाइन माध्यम से इस देवदीपावली के पर्व को देखा। इसके साथ ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर देवदीपावली की तस्वीरें सांझा की।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने देखा लेजर शो के साथ मां गंगा की आरती और क्रैकर शो…

सीएम योगी आदित्यनाथ देव दीपावली की भव्यता को देखते हुए बजड़े पर सवार होकर गंगा मार्ग से चेतसिंह किले के पास पहुंचे। जहां सीएम योगी आदित्यनाथ ने लेजर शो के माध्यम से देव दीपावली की पौराणिक कथा को देखा। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की भव्य आरती को देखा।

आरती की समाप्ति पर मुख्यमंत्री ने ललिता घाट के पास से बजड़े से ही गंगा की रेत पर आयोजित क्रैकर शो को देखा। देवदीपावली के इस आयोजन में शामिल होने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर देवदीपावली की तस्वीरों को सांझा किया।

काशी में देवदीपावली पर जलाए गए 25 लाख के करीब दीप, देशभक्ति का दिखा गंगा घाट पर नजारा…

काशी में देवदीपावली के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध दशाश्वमेध और शीतला घाट पर होने वाली आरती को ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित किया गया। वहीं दशाश्वमेध घाट पर सेना के जवानों ने गंगा आरती के पूर्व अमर जवान ज्योति प्रज्ज्वलित कर गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

जबकि अस्सी घाट पर मां गंगा की आरती को ICC CRICKET WORLD CUP 2025 का खिताब जीतने वाली महिला खिलाड़ियों को समर्पित किया। देवदीपावली पर बाबा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर को भव्य रूप से दीप और फूलों के साथ लाइटों से सजाया गया। काशी के 84 घाटों के साथ ही सभी मठ, मंदिर और तालाबों पर देव दीपावली का पर्व बेहद ही धूमधाम से मनाया गया।

रिपोर्ट : नीरज कुमार जायसवाल

Related Articles

Back to top button