गोगामेड़ी हत्या मामले NIA का बड़ा एक्शन, राजस्थान समेत चार राज्यों में 31 जगहों पर की जा रही छापेमारी

गृह मंत्रालय ने गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी एनआईए को सौंप दिया था। क्योंकि हत्या में की बड़े गैंगस्टर शामिल होने की आशंका है।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्या मामले में राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में करीब 31 जगहों पर छापेमारी चल रही है। बता दें कि गोगामेड़ी की हत्या का केस हाल ही में एनआईए को सौंप दिया गया था। इससे पहले गोगामेड़ी की हत्या को अंजाम देने वाले दोनों सूटर को राजस्थान पुलिस ने दिल्ली पुलिस की मदद से चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया था।

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी एनआईए को सौंप दिया था। क्योंकि करणी सेना की हत्या में की बड़े गैंगस्टर शामिल होने की आशंका है। मामला हाथ में आते ही एनआईए ने संदिग्ध लोगों से पूछताछ की थी। राजस्थान समेत कुल चार राज्यों में चल रही छापेमारी सूटर्स से पूछताछ पर आधारित है।

Related Articles

Back to top button