Gola By-Election: गोला उपचुनाव के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरु, भाजपा और सपा के बीच सीधा मुकाबला

गोला विधानसभा उपचुनाव को लेकर सुबह 7 बजे मतदान शुरु हो गया है। गोला विधानसभा सीट पर बीजेपी के अमन गिरि और सपा प्रत्याशी विनय तिवारी के बीच सीधा मुकाबला है।

लखीमपुर खीरी. गोला विधानसभा उपचुनाव को लेकर सुबह 7 बजे मतदान शुरु हो गया है। गोला विधानसभा सीट पर बीजेपी के अमन गिरि और सपा प्रत्याशी विनय तिवारी के बीच सीधा मुकाबला है। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। गोला विधानसभा में 441 मतदेय स्थल तथा 222 मतदान केन्द्र बनए गये हैं। शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं।

गोला गोकर्णनाथ उपचुनाव का मतदान सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। गोला उपचुनाव में 7 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिसमें एक महिला प्रत्याशी भी हैं। गोला सीट पर बीजेपी और सपा के बीच सीधा मुकबला है। BJP से अमन गिरि और सपा से विनय तिवारी के बीच सीधा टक्कर देखने को मिल रही है। बता दें, बीजेपी MLA अरविन्द गिरी के निधन के बाद सीट खाली हुई थी।

लखीमपुर खीरी में 139 गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरु हो चुका है। 3.91 लाख मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। गोला सीट पर 2.06 लाख पुरूष और 1.85 लाख महिला वोटर हैं। विधानसभा में 441 मतदेय स्थल तथा 222 मतदान केन्द्र बनाए गये हैं।

Related Articles

Back to top button