
डिजिटल डेस्क- बहुत बड़ा और फेमस मंदिर…लेकिन हो गई सोने की चोरी. जी हां हम बात कर रहे है नेपाल के काठमांडू में बने फेमस पशुपतिनाथ मंदिर के बारे में.इस मंदिर से 10 किलोग्राम सोना गायब हो गया है. रविवार को ही सोना गायब होने की सूचना पर मंदिर समीति ने एक्टिव होते हुए मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई. रिपोर्ट के दर्ज होते ही बाद में भ्रष्टाचार रोधी निकाय ने मंदिर परिसर को अपने कंट्रोल में ले लिया.और मंदिर परिसर को बंद करते हुए जांच भी शुरु कर दी. साथ ही श्रद्धालुओं के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई.
आपको बता दें कि पशुपतिनाथ मंदिर नेपाल के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है. पिछले महा शिवरात्रि के त्योहार के दिन मंदिर के अंदर शिवलिंग के चारों तरफ गोल्ड की ज्वैलरी लगाई गई थी.
वहीं 10 किलोग्राम सोना गायब होने की रिपोर्ट के बाद से संसद में मामले पर सवाल उठाए जाने के बाद से सरकार ने प्राधिकरण के दुरुपयोग की जांच आयोग CIAA को जांच शुरु करने के निर्देश दिए है.









