Gold Silver Price : सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी, निवेशकों में बढ़ी बेचैनी

नई दिल्ली : सोना और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। आज चांदी की कीमत में करीब ₹14,000 प्रति किलो की बड़ी कमी देखी गई, वहीं सोना ₹1,500 से ज्यादा सस्ता हुआ।

शुरुआती कारोबार में MCX पर सोना गिरकर लगभग ₹1.50 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुँच गया। इसी तरह, चांदी की कीमत घटकर ₹2.33 लाख प्रति किलो के स्तर पर आ गई।

मौजूदा बाजार गिरावट से निवेशकों और खरीदारों में हलचल और बेचैनी तेज हो गई है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव अंतरराष्ट्रीय मार्केट और डॉलर के मूवमेंट के कारण हो सकता है।निवेशक अब सावधानी और सही समय पर खरीद-बिक्री करने की सलाह दे रहे हैं ताकि नुकसान से बचा जा सके।

Related Articles

Back to top button