गोंडा में दरोगा सस्पेंड, मुर्गे की दावत और ₹50 हजार रिश्वत मांगने का वीडियो हुआ था वायरल

गोंडा जिले में भ्रष्टाचार का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मोतीगंज थाना क्षेत्र में आगजनी के आरोपियों का नाम चार्जशीट से हटाने के बदले दरोगा द्वारा मुर्गे की दावत और 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

वीडियो में उपनिरीक्षक मिनहाज सिद्दीकी कथित तौर पर आरोपी की पत्नी से मामले को ‘सेटल’ करने की बात करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद एसपी विनीत जायसवाल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दरोगा मिनहाज सिद्दीकी को निलंबित कर दिया।

बताया जा रहा है कि पूरा मामला मोतीगंज थाना क्षेत्र के छाछपारा मतवल्ली गांव से जुड़ा है। दरोगा पर आरोप है कि वह मुकदमे में मदद करने के नाम पर रुपये की मांग कर रहे थे। वायरल वीडियो की पुष्टि के बाद पुलिस अधीक्षक ने सख्त कदम उठाते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया और मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button